इटारसी। नगर पालिका इटारसी में 14.20 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितता के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को अवमानना याचिका पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
यह मामला पत्रकार सुरेश कुमार चिचवारे द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, तत्कालीन सीएमओ रितु मेहरा सहित अन्य पर 35 महीने में 14 करोड़ 20 लाख 51 हजार 378 रुपए के कथित अनियमित भुगतान का आरोप लगाया गया है।
याचिकाकर्ता के अनुसार, नगर पालिका लेखा एवं वित्त नियम-2018 के तहत तीन कोटेशन से खरीद की प्रक्रिया का उपयोग महीने में अधिकतम दो बार किया जा सकता है। इसके बावजूद आरोप है कि 35 महीने में 2200 से अधिक बार इस प्रक्रिया से सामग्री खरीदी गई, जबकि नियमानुसार अधिकतम 70 बार ही खरीद की जा सकती थी।
इस मामले में हाईकोर्ट ने 30 जून 2026 को प्रमुख सचिव को 90 दिनों के भीतर जांच पूरी कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर चिचवारे ने प्रमुख सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका (CONC No. 7929/2026) दायर की।
सुरेश चिचवारे नए बताया कि 17 नवंबर को हुई सुनवाई में उनके अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी और आनंद कुमार शुक्ला ने पक्ष रखा। दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं । मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी 2027 को संभावित है।
नपा के 14.20 करोड़ के कथित फर्जी भुगतान मामले में प्रमुख सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस
90 दिन में जांच और कार्रवाई के आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका, चार सप्ताह में मांगा जवाब
Continue With Google
Comments (0)