इटारसी। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इटारसी पुलिस ने पोर्टल खोली क्षेत्र में एक युवक को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.510 किलोग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोर्टल खोली निवासी राहुल पांडे अपने घर के सामने गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.510 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा तौलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री भी पुलिस ने जब्त की।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी राहुल पांडे के खिलाफ थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 938/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पांडे, उप निरीक्षक विपिन पाल, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक अजय, आरक्षक अतुल विश्वकर्मा, आरक्षक महेंद्र तथा आरक्षक टिल्लू उइके की भूमिका रही।
घर के सामने गांजे का कारोबार , 2.510 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
पोटर खोली क्षेत्र में इटारसी पुलिस की कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री भी जब्त
Continue With Google
Comments (0)